![]() |
|
|
|||||
|
|||||||
|
|
क रा बी अस्पताल के बारे में क क रा बी अस्पताल, के के नगर, चेन्नै: वर्ष 1979 में 250 बिस्तरों वालें अस्पताल के रूप में चालू किया गया । वर्ष 1991 तक क रा बी अस्पताल, के के नगर, चेन्नै तमिलनाडु राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन रहा । 1/4/1979 से यह क रा बी अस्पताल, नई दिल्ली द्वारा दक्षिण भारत में ऑंचलिक व्यावसायिक रोग केंद्र खोलने के उद्देश्य से अधिगृहित किया गया । वर्ष 1997 में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 330 की गयी, जिनमें से 50 बिस्तरों को व्यावसायिक रोग केंद्र के लिए आरक्षित किया गया है । इस अस्पताल में कार्यरत राज्य सरकार के कर्मचारियों को 30/09/1995 तक विदेश सेवा शर्तों पर कार्य करने की अनुमति दी गई । फिलहाल, यह अस्पताल ( एक मॉडल अस्पताल के रूप में ) बहु-विशेष उपचार सुविधा और व्यावसायिक रोग केंद्र के साथ यह अस्पताल दक्षिण चेनै के 15 क रा बी औषधालयों से रेफरल मामलों को देखता है और लगभग 400000 बीमाकृत व्यक्तियों को सेवाऍं उपलब्ध कराता है । यह व्यावसायिक रोग केंद्र दक्षिण के चार राज्यों जैसे:तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल के रेफरल मामलों को उपलब्ध कराता है । इस बहु-विशेषज्ञता वाले अस्पताल में सभी तरह के विशेषज्ञता वाले विभागों की सुविधा है । सभी तरह (हृदय रोग, केंसर, गुर्दा रोग आदि) के रोगियों को अति विशेष इलाज के लिए उन्य अस्पतालों को रेफर किया जाता है । इस अस्पताल में लेप्रोस्कोपी, राज्य चिकित्सा, एण्डास्कोप, आडिमेट्री और पी एफ टी टेस्टिंग आदि सुविधाओं वाले अस्पताल के सभी विभागों में चौबीस घंटे आपातकालीन सुविधाऍं उपलबध है । परिवार नियोजन के सभी तरह के शल्य कर्म चिकित्साऍं जैसे नलबंदी ओर नसबंदी की जाती हे तथा परिवयार कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम के अधीन निरोध और कॉपर टी आदि वितरित की जाती है । तदुपरांत बाह्य इलाज संबंधित औषधालयों द्वारा उपलब्ध टी बी वार्ड और व्यावसायिक रोग केंद्र के मरीजों सहित अंतरंग मरीजों को भी दवाइयॉं दी जाती है । अस्पताल का प्रबंधन निम्नलिखित अधीनस्थ अधिकारियों की सहायता से निदेशक (वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड) द्वारा अस्पताल का प्रबंधन किया जाता है । i) उप चिकित्सा अधीक्षक ii) संयुक्त निदेशक (प्रशासन) iii) उप निदेशक (वित्त) iv) उप निदेशक (प्रशासन) इसके अतिरिक्त विशेषत: सामान्य ड्यूटी चिकित्सा अधिकारी ग्रेड-V और ग्रेड-II मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेट्रा सहित नर्स कार्मिक, तकनीशियन और सहायक सहित पैरा-मेडिकल कार्मिक सफाई कर्मचारी और सुरक्षा सेवाऍं आदि शामिल है । अस्पताल में दो ऑपरेशन कक्ष हैं । चौबीस घंटे रूटीन टाइप के शल्य चिकित्साओं के साथ आपातकालीन ऑपरेशन जैसे- सामान्य शल्य चिकित्सा, प्रसव विज्ञान एवं स्त्री रोग विज्ञान, अस्थि-सुधार विज्ञान, कान-नाक-गला, नेत्र और दंत्य आदि के लिए भी ऑपरेशन कक्ष उपलब्ध है । रक्त बैंक एच आई वी / वी सी टी सी क्लिनिक एक्सरे, ई सी जी ओर अल्ट्रासाउण्ड रोगी गाडी (एम्बयुलेंस): अस्पताल में एम्बयुलेंस सेवाऍं चौबीस घण्टें उपलब्ध है । धुलाई(लॉण्डरी) एवं सी एस एस डी: अस्पताल में लॉण्डरी और बंध्यकरण की केंद्रीकृत आपूर्ति चौबीस घण्टें उपलब्ध है । रसोईघर(किचन): सामान्य शाखा की सहायता से अस्पताल के मरीजों के आहार की आवश्यकताओं की आपूर्ति रसोईघर से पूरी की जाती है। |
|
|
|
|
|
|
होम | हमारे बारे में | क रा बी योजना | हितलाभ | डिस्कलैमर |
घोषणा | संपर्क करें |